चिकनी चमेली पर रितिक रोशन ने किया यह कमेंट, कटरीना कैफ ने किया था जबरदस्त डांस - BOLLYWOOD NEWS

Monday, November 16, 2020

चिकनी चमेली पर रितिक रोशन ने किया यह कमेंट, कटरीना कैफ ने किया था जबरदस्त डांस

बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन के एक्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।जिसमें फिल्म अग्निपथ का सॉन्ग चिकनी चमेली की धुन बज रही है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। जिस पर रितिक रोशन ने लिखा, "हाहा नाइस" ..... इस फिल्म के सॉन्ग में कटरीना ने बेहतरीन डांस किया था।

बता दें कि अभिनेता रितिक रोशन के लाखों दीवाने हैं।अभिनेता स्वयं तो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं।साथ ही उनके फैंस भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हुए उनके प्रति अपना प्यार जताते नजर आते हैं। ऐसे ही एक ऋतिक रोशन फैन क्लब कोलकाता द्वारा एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। जिसमें वे एक्शन सीन करते नजर आ रहे हैं। इस एक्शन सीन को चिकनी चमेली सोंग पर किया जा रहा है। जिससे सोशल मीडिया पर जमकर पसंद किया जा रहा है। चूंकि यह सॉन्ग रितिक रोशन की फिल्म अग्नीपथ का है। जिसमें कटरीना कैफ ने डांस किया है। यह सॉन्ग सोशल मीडिया पर जमकर पसंद किया जाता रहा है।ऐसे में रितिक रोशन के एक्शन के साथ बज रही इस धुन को काफी पसंद किया जा रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32QQaaZ

Pages