आज का राशिफल : आज मेष, मिथुन, सिंह, मकर व मीन को मिल सकते हैं शुभ समाचार, जानें आपके लिए आज ​के दिन में क्या है खास? - BOLLYWOOD NEWS

Thursday, October 22, 2020

आज का राशिफल : आज मेष, मिथुन, सिंह, मकर व मीन को मिल सकते हैं शुभ समाचार, जानें आपके लिए आज ​के दिन में क्या है खास?

आज साल 2020 की तारीख 23 अक्टूबर को शुक्रवार friday का दिन है। शुक्र को दैत्यों का गुरु यानि दैत्य गुरु का दर्जा प्राप्त है। वहीं कुंडली में यह भाग्य का कारक माना गया है। इनका रत्न हीरा है। इस दिन की कारक देवी मां लक्ष्मी हैं। वहीं इस दिन संतोषी माता की पूजा का भी विधान है।

आज का विशेष : Today's Special 22 October 2020...
आज अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि ( 06:57 AM तक फिर अष्टमी) व दिन शुक्रवार ( 23 October 2020, friday ) का है। इस दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र ( 01:28 AM, अक्टूबर 24 तक ) रहेगा। वहीं आज से शारदीय नवरात्रि 2020 का पांचवा दिन है।

22 अक्टूबर 2020 का शुभ मुहूर्त...
: अभिजित मुहूर्त : 11:19 AM से 12:05 PM
: अमृत काल : 06:56 PM से 08:34 PM तक
: सर्वार्थ सिद्धि योग : 01:28 AM अक्टूबर 24 से 06:01 AM अक्टूबर 24
: रवि योग : -

22 अक्टूबर 2020 का अशुभ मुहूर्त...
: कंटक - 12:50:23 से 13:35:53 तक
: राहुकाल - 10:16:47 से 11:42:07 तक

जानिए पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 22 अक्टूबर 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन...

आज का राशिफल : Today Rashifal - 22 October 2020, Thursday...

1. मेष राशि -
कारोबार का विस्तार के योग के बीच नई योजना का लाभ मिलेगा। परिजनों का व्यवहार कमजोर रहेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता आएगी। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।

2. वृषभ राशि -
काम बहुत है आप अच्छे से कार्यनीति तय करें, अन्यथा काम आरम्भ ही न करें। धैर्य से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। मध्यान्ह से कुछ राहत का अनुभव होगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।

3. मिथुन राशि -
अनुकूल समय का सदुपयोग करें। महत्व के कायोँं को प्राथमिकता दें। संतान सुख सम्भव है। वाहन खरीदने का मन होगा। स्वास्थ का ध्यान रखते हुए,अपनी संगत बदलें। बड़ों का आदर करें।

4. कर्क राशि -
लंबित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक संबंधों में प्रगाढता आएगी। यात्रा सफल रहेगी। शुभ कायों में व्यय होगा। लेकिन, शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होंगे।

5. सिंह राशि -
शुभ समाचारों की प्राप्ति के बीच साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान दुकान खरीदने के योग है। धर्म-कर्म में रूचि बढेगी। यात्रा सफल रहेगी।

6. कन्या राशि -
समय अनुकूल नहीं है, अत: निवेश से बचें। धैर्य से कार्य सम्पादन में लगे रहें। रूके कार्यों की पूर्ति की होंगी। शुभ कार्यों में मन लगेगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

7. तुला राशि -
कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। । सायंकाल यात्रा न करें।

8. वृश्चिक राशि -
समय अनुकूल नहीं है, अत: सतर्क रहें। कोई नया काम आरम्भ करने में विलंब होगा। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। आशाएं बलवती होंगी।

9. धनु राशि -
समय का सदुपयोग करते हुए दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। विशेष लोगों से मुलाकात के बीच मनचाही कार्य सिद्धि होगी। झूठ बोल कर फंस सकते हैं।

10. मकर राशि -
शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आश्वासन प्राप्त होंगे। कारोबार में सफलता मिलेगी। सामाजिक संबंधें का लाभ मिलेगा। शुभ कार्यों में व्यय होगा। लेकिन, अपनों की बातों से मन दुखी होगा।

11. कुम्भ राशि -
दिन की शुरुआत व्यस्तता पूर्वक रहेगी। कारोबार में सफलता मिलेगी। भाग्य में प्रबलता रहेगी। दूर स्थान से सुखद संदेश प्राप्त होंगे। देव दर्शन और निजी कार्यो में समय बीतेगा।

12. मीन राशि -
आध्यात्मिक तरक्की होगी। धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। अनुबन्धों की पूर्ति होगी। सम्बन्धों का लाभ मिलेगा। न्याय पक्ष उत्तम।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TiMsln

Pages