तिल से जानें अपने पार्टनर का व्यवहार, इन अंगों पर तिल मतलब प्‍यार की निशानी - BOLLYWOOD NEWS

Saturday, October 24, 2020

तिल से जानें अपने पार्टनर का व्यवहार, इन अंगों पर तिल मतलब प्‍यार की निशानी

हिंदू धर्म में समुद्र शास्त्र का विशेष महत्व होता है। समुद्र शास्त्र के अनुसार मनुष्य के शरीर की बनावट के आधार पर उसके बारे में काफी कुछ बताया गया है। जिससे शरीर के विभिन्न अंगों के आधार पर किसी व्यक्ति की आर्थिक और सामाजिक स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। किसी व्‍यक्ति के शरीर पर तिल होना आम बात है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार शरीर के कुछ खास अंगों पर तिल का होना इंसान के दिल का हाल बया करता है। तिल की मदद से पता चलता है कि व्यक्ति का स्वभाग कितना रोमांटिक होगा और व्यवहार कैसा होगा। आज आपको शरीर पर पाए जाने वाले तिल के बारे में बताएंगे कि आखिर समुद्र शास्त्र क्या कहता है।


माथे पर तिल
कुछ लोगों के माथे के दाहिने हिस्से पर तिल पाया जाता है। समुद्र शास्त्र के मुताबिक, इन लोगों की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती है। कुछ लोगों के माथे के बीच में तिल होता है। इन लोगों को भाग्यशाली माना गया है। जिनके ललाट के बाएं हिस्से पर तिल होता है उनमें धन खर्च करने की आदत पाई जाती है।

यह भी पढ़े :— पीपल करेगा आपकी हर मनोकामनाएं पूरी: लेकिन इस दिन ना चढ़ाएं जल, वरना हो जाएंगे कंगाल

moles

आंख में तिल
अगर आपके दाईं आंख में तिल है तो जल्‍द ही आपको कोई सच्‍चा प्‍यार करने वाला पार्टनर मिल जाएगा और तिल यदि बाईं आंख में है तो पार्टनर से झगड़ा भी हो सकता है। कुछ लोगों की आंखों में भी तिल पाया जाता है। समुद्र शास्त्र में कहा गया है कि ऐसे लोग बहुत ही भावुक स्वभाव के होते हैं। ये लोग दूसरों के भले के बारे में काफी सोचते हैं। ये ईमानदार भी होते हैं।


नाक पर तिल
कुछ लोगों की नाक पर तिल पाया जाता है। कहते हैं कि ऐसे लोग अपने करियर को लेकर बहुत ही फोकस रहते हैं। ये सफलता पाने के लिए खूब मेहनत भी करते हैं। साथ ही इन्हें प्यार बहुत जल्दी हो जाता है।

यह भी पढ़े :— बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान युवक ने की ऐसी गलती, Video वायरल होने के बाद उठा ले गई पुलिस

 

होंठ और गाल पर तिल
ऊपर के होंठ पर तिल का होना व्‍यक्ति के यौन व्‍यवहार को दर्शाता है। जिन स्त्रियों के होठों पर तिल होता है वह बेहद रोमांटिक होती हैं और पार्टनर के साथ उनके संबंध बहुत ही शानदार रहते हैं। लेकिन तिल अगर ठुड्डी पर हो तो ऐसे लोगों को प्‍यार में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। नीचे वाले होंठ के नीचे तिल हो तो व्‍यक्ति को धन संबंधी समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। दाएं गाल पर तिल धारण करने वालों के धनवान होने की मान्यता है। वहीं, बाएं गाल पर तिल वाले भी खूब धन खर्च करते हैं।

moles

छाती पर तिल
छाती पर बाईं तरफ जिन लोगों का तिल या मस्सा होता है तो अधिक उम्र में उन लोगों की शादी होने की संभावना होती है। कामुक ऐसे व्यक्ति होते हैं। साथ ही हृदय रोग होने की खतरा इन लोगों को होता है। छाती पर दाईं तरफ जिन व्यक्ति का तिल होता है वह बहुत धनवान होते हैं साथ ही जीवनसाथी सुंदर एवं योग्य उनके होते हैं। इतना ही नहीं अपने पार्टनर से बहुत प्यार ऐसे लोग करते हैं। अपने पार्टनर की हर छोटी बात का ध्यान ऐसे लोग रखते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3krPKPc

Pages